फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनविभाग ने पकड़ा 17 झाल तेंदूपत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के अंतर्गत गहिला क्षेत्र कंपार्टमेंट नंबर एक उत्तरी पढौती में शनिवार की रात वनकर्मियों ने गश्त के दौरान पिकअप पर बिहार ले जाया जा रहा 17 झाल तेंदूपत्ता पकड़ा। इस दौरान तेंदू पत्ता ले जा रहे तस्कर मौका पाकर भाग निकले। वन विभाग अज्ञात तस्करों के विरुद्ध तेंदूपत्ता व्यापार विनियमन व तेंदूपत्ता संग्रहण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गया है।
विज्ञापन

नौगढ़ के वन क्षेत्राधिकारी रिजवान अली ने बताया कि इस अवैध कारोबार में बिहार की एक बीड़ी बनाने वाली कंपनी के कारोबारी तथा कुस़्थानीय लोगों का नाम सामने आ रहा है। शनिवार की रात बिहार सीमा पर गश्त के दौरान वनकर्मियों ने 17 झाल तेंदूपत्ता बरामद किया। गाड़ी रोके जाने पर भाग रहे वनकर्मियों द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान चालक और उसमें सवार तस्कर कुछ दूरी पर जंगल में गाड़ी खड़ी करके भाग गए। तेंदू पत्ता पकड़ने वाले वनकर्मियों में वन दरोगा गुरदेव सिंह यादव, गौरव पाठक, नवीन राय, रामकृत शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें