फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई में पक्षपात न करे पुलिस

Tue, 09 Feb 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सक व सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर सोमवार को सयुस का एक दल लोहियावाहिनी प्रदेश सचिव संतोष यादव व जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा से मिला।
विज्ञापन


 इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रकरण से एसपी को अवगत कराया। कहा कि उक्त मामले में यदि गिरफ्तारी की कार्रवाई होती है तो वह दोनों पक्षों की ओर से होनी चाहिए। यदि चिकित्सक की गिरफ्तारी नहीं हुई तो युवा सपाजन सड़क पर उतरेंगे।


इस  अवसर पर प्रदेश सचिव संतोष यादव ने कहा कि जिला अस्पताल में हुई मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोप लगाया कि चिकित्सक द्वारा न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, बल्कि सपा कार्यकर्ताओं संग मारपीट भी की गई। ऐसे चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि अगर मुकदमा हुआ है तो दोनों पक्षों की गिरफ्तारी हो। जांच में जो दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं निर्दोष के ऊपर से मुकदमा वापस लिया जाए।

 एसपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। इस दौरान मनोज यादव, राजाराम सोनकर,  आफताब आलम, जगमेंद्र यादव, धीरज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें