फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

People agitation for pole

Tue, 09 Feb 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर विद्युत पोल को बदलने की मांग को लेकर क्षेत्र के मन्नापुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि जर्जर पोल की वजह से हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


वहीं गांव की विद्युत आपूर्ति भी बाधित होती है। चेताया कि यदि शीघ्र गांव में लगे जर्जर खंभों को नहीं बदला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 


क्षेत्र के मन्नापुर गांव में लगे विद्युत पोल जर्जर हाल में हैं। इनके टूटकर धराशाई होने के चलते अक्सर गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है।

वहीं दुर्घटना को लेकर ग्रामीण सशंकित रहते हैं। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से जर्जर खंभों को बदलने की मांग की लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

 इससे ग्रामीणों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया और पूर्व ग्राम प्रधान कैलाश भारतीय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि शीघ्र जर्जर खंभों को बदला नहीं गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सिद्धार्थ भारती, पप्पू, राजेंद्र प्रसाद, संतोष,  सुनील कुमार, मिठाईलाल, परमशीला देवी,  आशा देवी, शान्ति देवी, सीता देवी,  लाची देवी, कमाल अहमद, कलीम अहमद आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें