फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों से जर्जर पुलिया पर नहीं पड़ रही अधिकारियों की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा थाना क्षेत्र के घोसवा गांव के पास नरायनपुर से निकली बड़ी नहर पर बनी पुलिया जर्जर हो गई है। पुलिया के एक तरफ की रेलिंग और उसके स्लैब का कुछ हिस्सा टूट कर नहर में गिर गया है, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पुलिया निर्माण के लिए ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन अब तक आश्वासन के सिवा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

घोसवा गांव को सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले बरहनी संपर्क मार्ग पर नरायनपुर से निकली बड़ी नहर पर गांव के पास बनी पुलिया की रेलिंग वर्षों पूर्व टूटकर नहर में गिर गई। पुलिया का स्लैब भी कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। अक्सर इस रेलिंग विहीन जर्जर पुलिया को पार करते समय साइकिल व बाइक सवार नहर में गिरकर घायल होते रहते हैं। बावजूद पुलिया की मरम्मत नहीं हो सकी। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से अविलंब पुलिया की मरम्मत की मांग की है।
इस पुलिया से होकर घोसवा, जमुड़ा, इमिलिया, बाकरपुर, महरानी, कसवढ़, बरहनी, भदखरी सहित एक दर्जन गांवों के सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्र के यशवर्धन सिंह, अनुज सिंह, अनूप सिंह और अभिषेक सिंह का कहना है कि विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का खामियाजा पुलिया से गुजरने वाले राहगीरों को उठाना पड़ रहा है। क्षेत्र के धर्मेंद्र सिंह मुन्ना, मनीष सिंह, हरदेव सिंह, अनुभव नागवंशी आदि ने सिंचाई विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पुलिया के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें