फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने दो अस्पतालों के आयुष्मान कोड बंद करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. वी.पी द्विवेदी ने रविवार को आयुष्मान भारत योजना के लिए चयनित दो अस्पतालों का निरीक्षण किया। इसमें एक अस्पताल में 17 विशेषज्ञ चिकित्सकों की सूची चस्पा थी, लेकिन मौके पर एक भी नहीं मिले। दूसरे नर्सिंग होम में भी गड़बड़ियां मिलीं। इस पर दोनों अस्पतालों का आयुष्मान कोड बंद करने का नोडल अधिकारी को निर्देश दिया है। साथ ही नोटिस भेजकर दोनों अस्पतालों से जवाब मांगा है। कहा गया कि यदि एक सप्ताह में समुचित जवाब नहीं मिला, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी ने रविवार को अचानक शिवांश व चंदौली हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान शिवांश अस्पताल में 17 चिकित्सकों की सूची चस्पा की गई थी, लेकिन मौके पर एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं था। सीएमओ ने चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली तो संचालक कुछ भी जवाब नहीं दे सके। इसी तरह चंदौली अस्पताल में भी कई कमियां मिलीं। इससे नाराज सीएमओं ने इन अस्पताल संचालकों को फटकार लगाई। उन्होंने दोनों अस्पतालों का आयुष्मान कोड बंद करने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. वीपी द्विवेदी ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत चयनित इन अस्पतालों में लापरवाही की लगातार शिकायत आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें