फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल : रामगढ़ ने करमपुर को 5-1 से रौंदा, अगले चक्र में बनाई जगह

विज्ञापन
टांडाकला में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टांडाकला। स्थानीय ग्राम सभा स्थित श्री सरस्वती इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मंगलवार को अंतरजनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें चंदौली के रामगढ़ ने गाजीपुर की करमपुर की टीम को 5-1 गोल से हरा दिया। इस तरह टीम अगले चक्र में पहुंच गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 35-35 मिनट के दो हाफ में खेले गए इस मुकाबले में शुरुआत में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। खेल के पहले हाफ में करमपुर (गाजीपुर) के खिलाड़ी मंगरु यादव ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हाफ टाइम के बाद रामगढ़ की टीम पूरी तरह बदली हुई नजर आई। रामगढ़ के स्टार खिलाड़ी जावेद और तुलसी की जोड़ी ने मैदान पर जादू बिखेरते हुए एक के बाद एक 5 गोल दागकर विपक्षी टीम की रक्षापंक्ति को ध्वस्त कर दिया। रामगढ़ ने 5-1 से एक तरफा जीत दर्ज की। इस मौके पर अमित पांडेय, संतोष सिंह, दीपू मिश्रा, विनोद राम, निखिल सिंह, खालिद आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें