पीडीडीयू नगर। जिले में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को भी विभिन्न संगठनों ने असहाय और जरूरतमंदों के बीच राशन वितरित किए। कम्यूनिटी किचन के माध्यम से भूखों को फूड्स पैकेट वितरित किए गए। खाद्यान्न पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे।
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को काली महाल स्थित पार्टी कैंप कार्यालय पर असहाय व जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। इस मौके पर रामजी गुप्ता, शाहिद तौसिफ, डॉ. नंदलाल गुप्ता रहे। समाजवादी पार्टी के नेता शशिकांत यादव के नेतृत्व में आईपी मॉल के पास और हरिशंकरपुर के मलीन बस्ती के बच्चों में 70 लीटर दूध का वितरण किया गया। इस मौके पर शारिक, चंदन यादव, राहुल सोनकर रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुुसार आर्मी के पूर्व सूबेदार निर्मल तिवारी ने जलीलपुर गांव में अपने आवास पर 80 ग्रामीणों में राशन किट का वितरण किया। पूर्व प्रधान श्रीप्रकाश सिंह, अनसूइया तिवारी, अरुण तिवारी, दामोदर उपाध्याय रहे। इसी तरह सेमरा गांव स्थित सेंट अलहनीफ एजुकेशनल सेंटर में हाजी वसीम ने दो सौ गरीब परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर लेखपाल सलमान खान, इश्तियाक खां, सुफियान, शाजिद खां रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार जय हिंद सेवा संस्था की ओर से जूड़ा हरधन गांव में 45 जरूरतमंद परिवारों में खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर सुबाषचंद्र यादव, राजेश यादव, डॉ. सरिता मौर्य, छविनाथ यादव व अन्य उपस्थित रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के प्रसहटा गांव में सोमवार को विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि अन्नु सिंह नें जरूरतमंदों में खाद्य सामाग्री वितरित की। इस मौके पर संतोष प्रजापति, वशिष्ट पांडेय, अमित यादव, सौरभ यादव, आजाद, छोटू रहे।