सिंधरी गांव में जरुरमंदोतं को खाद्यान्न देते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन का असर मजदूरों पर न पड़े, इसलिए जनपद के लोक निर्माण विभाग अधिकारी व कर्मचारी गरीबों में राशन बांट रहे हैं। रविवार को विश्व सुंदरी गांव के गरीब परिवारों में राशन का वितरण किया। साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक किया।
जनपद के नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार व डीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि कोई गरीब भूखा न रहे। इसे देखते हुए लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद के निर्देश पर विभाग की ओर गांवों में गरीबों को राशन दिया जा रहा है। अवर अभियंता लोक निर्माण अंजेश पटेल ने कहा कि गरीबों की सेवा करना भगवान की सेवा करने के बराबर है। कहा कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से विश्व सुंदरी गांव में 50 गरीब व्यक्तियों में राशन वितरित किया गया। इस दौरान भानु प्रताप सिंह, रामसुंदर चौहान, विनय पांडेय,पांचू सिंह, बनारसी रहे।