फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Follow social distance

विज्ञापन
पीडीडीयू मंडल के बीडी सेक्शन का निरीक्षण करते डीआरएम पंकज सक्सेना। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के बीडी रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने इस रेल खंड में प्रत्येक स्टेशनों, समपार फाटकों, पुलों आदि पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सबसे पहले डीआरएम ने मंडल के सिगसिगी स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां चल रहे मरम्मत कार्य आदि को देखा। रेलकर्मियों से वार्ता कर कोरोना संक्रमण काल में काम करने के लिए पीठ थपथपाई। इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और सुरक्षा के उपायों को अपनाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान वरीय मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता बीके यादव, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) एचसी यादव, वरीय मंडल अभियंता थ्री राहुल कुमार रहे।
पीडीडीयू नगर। भारतीय रेलवे में मालगाड़ियों एवं पार्सल ट्रेनों का परिचालन कराकर जरूरी सामानों को देश के विभिन्न भागों में पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि में भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में मालगाड़ियों का परिचालन कराकर आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति की जा रही है। इसी कड़ी में मंडल के सासाराम एवं पहलेजा स्टेशनों के गुड्स शेड में निर्माण कार्य बाधित न हो कर्मियों द्वारा क्षेत्रों में आपूर्ति हेतु सीमेंट की अनलोडिंग की गई।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में 17 मई तक लागू थलॉकनडाउन के चलते इस संकट काल में बेघर लोगों के लिए भोजन करना एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। इस समस्या के समाधान में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। मंडल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तथा गया जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया के पास कामर्शियल विभाग तथा रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के सहयोग से आईआरसीटीसी द्वारा तैयार भोजन 900 असहाय, भूखे,बेघर लोगों को कराया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन देने के साथ-साथ उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें