कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
सफाईकर्मियों, बिजली कर्मियों और पुलिस कर्मियों पर हुई पुष्प वर्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से जब लोगों को जान बचाने के लिए घरों में कैद हैं। ऐसी स्थिति में भी लोगों की सहायता के लिए कुछ लोग योद्धा की तरह जुटे हैं। घर परिवार और अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सहायता में जुटे योद्धाओं का सम्मान किया जा रहा है। मंगलवार को अलग अलग स्थानों पर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
नगर के वार्ड नंबर तीन नई बस्ती में एसआर ट्वीटोरियल के प्रबंधक व समाजसेवी चंद्रशेखर यादव की ओर से मंगलवार को 100 सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनीष यादव, रोशन शर्मा, चिंटू कुमार, रिजवान अली, अभिषेक कुमार, अंकित व अनमोल गुप्ता, विक्की चौहान मौजूद रहे।
उधर शिकारगंज क्षेत्र के जागेश्वर नाथ विद्युत उपकेंद्र पर समारोह पूर्वक पूर्व विधायक और भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शिव तपस्या पासवान ने बिजली कर्मचारियों को सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने बिजली संविदा कर्मियों को अंगवस्त्रम् और माला पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने संक्रमण से बचाने के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने की अपील की। इस अवसर पर बलिया खुर्द प्रधान दीनानाथ कुशवाहा, विजय विश्वकर्मा, रविंद्र गुप्ता, रविंद्रनाथ दुबे, बबलू चौहान, हरिराम वर्मा, जंगली सोनकर, लालू, रमेश, छोटेलाल यादव, सुरेश कुमार, दीपू सिंह रहे। चहनिया संवाददाता के अनुसार मारूफपुर स्थित हंसराज यादव के आवास पर नव युवक मंगल दल की ओर से समाजसेवी पत्रकार व पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस मौके पर आशीष सिंह, रघुवंशी, बाबा कीनाराम के संयोजक अजीत सिंह, छोटेलाल पांडेय, चंदन जायसवाल, चिंटू, बिट्टु, हंसराज, उपेन्द्र, अजीत सिंह रहे। धीना संवाददाता के अनुसार समाजसेेवी और युवा सेवा समिति के सदस्य विनय कुमार बिंद की ओर से मेढ़ान गांव में सम्मान समारोह आयोजित कर सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान श्यामलाल बिंद, ओसियर बिंद, मुनीब बिंद, मुनीब बिंद, रामप्रवेश बिंद रहे।