फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की ट्रेनों पर मार, अप-डाउन की छह ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और काहरे का असर अब ट्रेनों पर दिखने लगा है। कोहरे के कारण हावड़ा दिल्ली रूट की छह ट्रेनें जहां निरस्त हो गई हैं वहीं कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। डाउन बीकानेर हावड़ा एक घंटे पांच मिनट की देरी से चल रही है। वहीं डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी कोहरे के कारण 30 मिनट विलंब से चल रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कोहरे से दिल्ली-हावड़ा रूट पर पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, कटिहार क्लोन स्पेशल, महानंदा एक्सप्रेस, गंगा सतलज एक्सप्रेस के अलावा अप में समस्तीपुर फेस्टिवल को निरस्त कर दिया गया है। वहीं डाउन बीकानेर हावड़ा एक घंटे पांच मिनट, हबीबगंज स्पेशल 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। वहीं नई दिल्ली भुवनेश्वर स्पेशल अप 25 मिनट, डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी 30 मिनट की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के विलंब होने और निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्टेेशन पर इस कड़ाके की ठंड में इंतजार करना यात्रियों पर भारी पड़ रहा है।
पीडीडीयू नगर। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और पछुआ हवाओं के चलने से गलन बढ़ने लगा है। रविवार को कोहरे की आगोश में पूरा जिला लिपटा रहा। तापमान में गिरावट आई। धूप भी खिली लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आठ बजे तक घना कोहरा होने के कारण आवागमन में भी काफी दिक्कत हुई। सुबह करीब साढ़े दस बजे हल्की धूप खिली। लोगों ने इसका लुत्फ लिया लेकिन शाम तीन बजे तक धूप बेअसर होने के बाद फिर ठंडी और गलन से लोग घरों में दुबकने लगे। वहीं राहगीरों को भी कोहरे और गलन से काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग ठंडी से बचाव के लिए इधर-उधर भटकते रहे। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार जम्मूकश्मीर में भारी बर्फबारी और पछुआ हवाओं के चलने से कोहरे और ठंडी का असर चंदौली सहित पूर्वांचल में बढ़ेगा। फिलहाल मौसम इसी तरह रहने की संभावना है और तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें