कंदवा। नरवन क्षेत्र में मंगलवार को सुबह कोहरे ने दस्तक दे दी। पूरा क्षेत्र कोहरे की चादर से लिपटा नजर आया। ऐसे में हाईवे पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलानी पड़ी। सुबह नौ बजे के बाद कोहरा छंटने के बाद यातायात सामान्य हो गया।
नरवन का पूरा इलाका मंगलवार को कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इससे दृश्यता बिल्कुल कम हो गई। इसका असर यातायात पर दिखा। सुबह नौ बजे तक वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। हाईवे पर बहुत से चालकों ने वाहनों को किनारे खड़ा कर दिया। नौ बजे के बाद कोहरा छंटा तो यातायात सामान्य हुआ। संवाद