फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धान की कटाई करने गई थी मां, घर लौटने पर गायब मिला बेटा तलाश के दौरान गड्ढे में मिली लाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहनिया। रामगढ़ के देवहलिया गांव की पांच छतरपुरा महादलित बस्ती में शनिवार को पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय मासूम पवन की मौत हो गई। मृतक धुप्पू मुसहर का था।
विज्ञापन

रामगढ़ प्रखंड के बिनपुरवा गांव निवासी सुमन देवी पति की मौत के बाद कई वर्षों से मायके देवहलिया गांव की पांच छतरपुरा महादलित बस्ती में रह रही थी। वह मजदूरी कर दो बेटों अभिषेक (आठ) और पवन (पांच) का पालन-पोषण करती थी। शनिवार सुबह घर का काम निपटाने के बाद वह धान की कटाई करने गांव के बधार में चली गई। दोपहर में घर लौटी तो छोटा बेटा पवन नहीं मिला। पूछने पर मां ने बताया कि बच्चा बाहर खेलने गया है। काफी देर तक पवन के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान बस्ती से दक्षिण दिशा में स्थित पानी भरे गड्ढे में वह डूबा मिला। आनन-फानन में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बाबूलाल यादव को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे और बच्चे को लेकर रामगढ़ रेफरल अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें