फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और चोरी की मोबाइल के साथ पांच महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ और जीआरपी ने स्थानीय जंक्शन पर रविवार की सुबह चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेनों में यात्रियों का सामान चुराने वाली महिला गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। महिलाओं के पास से चोरी की मोबाइल, नकद बरामद किए।
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, सीआईबी निरीक्षक पंकज कुमार यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। सुबह पौने सात बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात और आठ के पास पांच महिलाएं संदिग्ध हाल में दिखीं। उन्हें पकड़ कर जांच की गई तो उनके पास से चोरी की तीन मोबाइल और 12 हजार चार सौ रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम क्रमश: राधिका देवी, जयंती, शिल्पा देवी और दीपा निवासी ग्राम काली माई धरहरा थाना बिहिया जिला आरा बिहार, पूजा देवी निवासी विश्रामपुर थाना डाल्टेनगंज झारखंड बताया। पुलिस के अनुसार महिलाएं ट्रेनों में और स्टेशन पर यात्रियों का सामान चुराती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें