फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: उपासना, नार्थ ईस्ट और गरीब रथ समेत पांच ट्रेनें निरस्त रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनें की चार लड़खड़ाने से यात्री परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को अप और डाउन की पांच ट्रेनें निरस्त रही। वहीं, नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन आई। ऐसे में ठिठुरते हुए यात्री घंटों ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को अप की ओर जाने वाली धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल फेयर गरीबरथ एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं, डाउन की ओर जाने वाली आनंद विहार-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस और मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रही।
वहीं डाउन की ओर जाने वाली चंडीगढ़-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस दो घंटे, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस सवा घंटे, दानापुर सोगारिया स्पेशल फेयर गरीबरथ एक्सप्रेस चार घंंटे, पंजाब मेल दो घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस सवा घंटे, नई दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें