पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ में के लिए रेलवे की ओर से आठ जोड़ी ट्रेनें और चलाई जाएंगी। इसमें से पांच जोड़ी ट्रेनें पीडीडीयू जंक्शन से होकर जाएंगी। इस तरह अब तक पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर 26 ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 05559 सहरसा-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल 18 जनवरी को सहरसा से 09.00 बजे खुल कर 19.40 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी और यहां से चलकर प्रयागराज सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 06.30 बजे टुंडला पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05560 कुंभ मेला स्पेशल 19 जनवरी टूंडला से 11.20 बजे खुलकर 00.10 पीडीडीयू होते हुए अगले दिन 10.00 बजे सहरसा पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर 05561 सहरसा -टूंडला कुंभ मेला स्पेशल 22 और 27 फरवरी को सहरसा से 09.00 बजे खुलकर 19.40 बजे पीडीडीयू जंक्शन होते हुए अगले दिन 06.30 बजे टूंडला पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05562 23 और 28 फरवरी को टूंडला से 16.20 बजे खुलकर अगले दिन 05.20 पीडीडीयू जंक्शन होते हुए 15.00 बजे सहरसा पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 05563 सहरसा- भिंड कुंभ मेला स्पेशल 08 फरवरी को सहरसा से 06.10 बजे खुलकर 15.10 बजे पीडीडीयू जंक्शन होते हुए अगले दिन 01.05 बजे भिंड पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 09 फरवरी को भिंड से 03.30 बजे खुलकर रात 23.30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 05205 रक्सौल-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल 18 फरवरी को रक्सौल से 22.00 बजे खुलकर अगले दिन रात 20.15 बजे टूंडला पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 20 फरवरी को टूंडला से 11.20 बजे खुलकर अलगे दिन 11.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 03695 धनबाद-टूंडला कुंभ मेला स्पेशल 08 फरवरी को धनबाद से 12.40 बजे खुलकर 19.40 बजे पीडीडीयू होते हुए अगले दिन 06.30 बजे टूंडला पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 09 फरवरी को टूंडला से 16.20 बजे खुलकर अगले दिन 12.00 बजे धनबाद पहुंचेगी।
इसी तरह मुजफ्फरपुर झूसी कुंभ मेला स्पेशल, जयनगर-झूसी कुंभ मेला स्पेशल और दरभंगा-झूसी कुंभ मेला स्पेशल चलेगी। यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से नहीं जाएगी।