गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु।
देव दीपावली धूम धाम से मनायी गई। लोगों ने दीपदान किया। दीपों की झिलमिलाहट देख कर ऐसा एहसास हुआ मानो आसमान के सितारे जमीन पर उतर आए हैं। इसे निहारे के लिए पूरा इलाका गंगा तट पर उमड़ आया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
पश्चिमवाहिनी गंगा के बलुआ तट पर गंगा सेवा समिति की ओर से पांच हजार दीपक से तटों की सजावट की गई। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथि के रूप में आए पूर्व विधायक प्रभुनरायन यादव, जिलापंचायत सदस्य सूर्यमुनि तिवारी,डॉ.शंभुुनाथ खरवार आदि ने गंगा आरती की और गंगा में दूध डाला। इस मौके पर बृजेश साहनी,बलुआ प्रधान शिव कुमार सिंह, खंडवारी प्रधान भजुराम चौहान, इंदू वर्मा, सुलेमान खान, विनय रस्तोगी, राजेश शाहनी, अरविंद पांडेय आदि रहे। अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने की। इसी तरह टांडाकला, तिरगांवा सहित अन्य गंगा घाटों पर दीपक सजाया गया।