फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रोकेंगे पांच दस्ते

Thu, 18 Feb 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी  तरह से तैयार है।
विज्ञापन


 परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जोनल व  सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। जिले में कुल 112 परीक्षा केंद्रों पर  हाईस्कूल के 51204 और इंटरमीडिएट के 43876 परीक्षार्थी शामिल होंगे।


यूपी  बोर्ड की आज होने वाली परीक्षा के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी एसके शर्मा को  नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त सभी उपजिलाधिकारी  संबंधित क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका में रहेंगे। नकलविहीन  परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने पांच सचल दस्तों का गठन किया है।
विज्ञापन



 इसके  अलावा 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए  तैनात किए गए हैं। 112 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में दसवीं के  कुल 51204 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

 इसमें 29451 बालक तथा  21753 बालिकाएं शामिल हैं। वहीं 12वीं के कुल 43876 परीक्षार्थियों में  25463 बालक व 18413 बालिकाएं हैं। बुधवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

 इस दौरान डेस्क स्लिप चस्पा कर दिए गए।  परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उत्सुकता देखने को मिली। एक दिन पहले ही   छात्र छात्राओं ने अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर अपने कक्ष और डेस्क की तलाश की।  परीक्षा से पूर्व कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों का जमावड़ा देखने को मिला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें