मां सरस्वती पूजा के तीसरे दिन भी मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला चलता रहा।
बुधवार
को प्रतिमा विसर्जन होगा। दिन भर बारिश होने की वजह से मूर्ति विसर्जन के
जुलूस में कुछ देर के लिए खलल भी पड़ा। वहीं पंडालों में भी मूर्तियों को
सुरक्षित रखने में परेशानी हुई।
शनिवार को जिले में सैकड़ों स्थानों पर
पंडालों का निर्माण कराकर विधि विधान से मां सरस्वती की पूजा अर्चना की
गई। रविवार को मूर्तियों का विसर्जन न होने की वजह से दूसरे दिन भी पूजा
अर्चना हुई। सोमवार को दिन भर मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला चलता रहा।
नगर के दामोदरदास पोखरा, मानसनगर स्थित मानसरोवर पोखरा, आरपीएफ कालोनी
स्थित पोखरा सहित अन्य तालाबों में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया
गया।
वहीं कुछ स्थानों पर प्रतिमा का विसर्जन नहीं हो सका। मंगलवार को
बारिश होने की वजह से पूजा समितियों को मूर्तियों की सुरक्षा में दिक्कत
हुई, वहीं कई पंडालों से मूर्तियां जुलूस के रूप में तालाबों पोखरों तक
पहुंचाई गईं।
सैयदराजा संवाददाता के अनुसार दो दिवसीय पूजा अर्चना के
बाद मंगलवार को विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों ने प्रतिमा का विसर्जन किया
गया। सुबह शुरू हुआ प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला दिन भर चलता रहा।
भक्तजन
डीजे की धुन पर नाचते गाते मां शारदा की प्रतिमा लेकर जुलूस निकाला और
बाजार भ्रमण कर जुलूस पौहरी बाबा की कुटी से प्रारंभ हुई।
होकर मुख्य
बाजार से होते हुए नगर पंचायत कार्यालय सैयदराजा स्थति पोखरे पर पहुंच कर
मूर्ति विसर्जन किया। पोखरा पर नगर पंचायत की तरफ से बिजली व साफ सफाई की
की व्यवस्था की गई थी। विसर्जन के दौरान चेयरमैन इंतियाज खान पप्पू,दिलीप
अग्रहरि, अंगद चौरसिया, सिंटू जयसवाल, विभव गुप्ता, सभासद लियाकत हाशमी,
महेंद्र राय, अतुल अग्रहरि आदि रहे।