फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जंगली जानवर के हमले में 5 भेड़ों की मौत, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के जरहर प्रखंड में स्थित बृहद भेड़ प्रजनन क्षेत्र में शनिवार की रात बड़ा हादसा हो गया। एक जंगली जानवर ने बाड़े में घुसकर भेड़ों पर हमला कर दिया। इस हमले में 5 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

रविवार सुबह जब कर्मचारी बाड़े में पहुंचे तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चारों ओर खून फैला था। कई भेड़ें मृत पड़ी थीं। कर्मचारियों ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। जांच में यह भी पता चला कि हमलावर जानवर एक भेड़ को अपने साथ उठा ले गया है। सूचना पर पशु चिकित्सक डॉ. सत्य प्रकाश आर्या मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल भेड़ों का इलाज शुरू किया। डॉक्टर ने बताया कि घाव बहुत गहरे हैं, जिससे साफ होता है कि हमला किसी ताकतवर जंगली जानवर ने किया है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि हमला तेंदुए का हो सकता है। हालांकि वन विभाग ने कहा है कि पगमार्क (पैरों के निशान) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि हमला किस जानवर ने किया। रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि जांच पूरी होने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें