चंदौली। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार की देर रात्रि कानून व्यवस्था के मद्देनजर बड़े स्तर पर फेरबदल किया। इस अभियान में पांच निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजा गया। वहीं छह निरीक्षकों को नवनी तैनाती दी गई।
बलुआ थाने पर तैनात इंस्पेक्टर (अपराध) जय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। बबुरी एसओ अमित कुमार को हटाकर उनके स्थान पर एसपी के पीआरओ प्रथम इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय को भेजा गया है। वहीं इलिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र विक्रम के स्थान पर मॉनिटरिंग सेल प्रभारी हरिश्चंद्र राम को भेजा गया है। गैर जनपद में स्थानांतरित होकर आए रमेश यादव को धीना और हरिनाथ प्रसाद भारती को चकरघट्टा का थाना प्रभारी बनाया गया है। सैयदराजा से लाइन में आए सत्यप्रकाश सिंह को मॉनिटरिंग सेल का चार्ज दिया गया है। एसआई दीपक कुमार को एंटी रोमियो का चार्ज दिया गया है। एसपी ने सभी को तत्काल पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।