डिग्घी प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित ट्रायल में शामिल फुटबाल खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक
चंदौली। जनपदीय जूनियर आयु वर्ग फुटबॉल टीम के चयन के लिए शुक्रवार को डिग्घी प्राथमिक पाठशाला के खेल मैदान पर चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में अंडर-19 आयु वर्ग के 20 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये खिलाड़ी अब मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
उपक्रीड़ा अधिकारी इरशाद अहमद ने बताया कि खिलाड़ियों के खेल कौशल और प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने पांच खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ियों में अभि कुमार यादव, शाहीद, आदित्य सिंह, शाहरुख खान और अफरीदी खान रहे। सभी चयनित खिलाड़ियों का शनिवार को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा वाराणसी में आयोजित मंडलीय चयन ट्रायल में भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संवाद