फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शतरंज में अंशु और सुहाना ने जीती बाजी

विज्ञापन
नौगढ़ के रिठिया में विजेता ​खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित करते ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र के रिठिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन एवं शतरंज की स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक व्यायाम शिक्षक आशीष गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन डबल्स बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय चुप्पेपुर के जेम्स एवं राजन ने प्रथम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय रिठिया के अंश एवं आर्यन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय चुप्पेपुर के जेम्स प्रथम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय रिठिया के आर्यन द्वितीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन डबल्स बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय चुप्पेपुर की ममता एवं दिव्या ने प्रथम तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय रिठिया की शिवकन्या एवं चंद्रकला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बैडमिंटन एकल बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय चुप्पेपुर की ममता विजेता रहीं, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय रिठिया की शिवकन्या उपविजेता बनीं।
शतरंज प्रतियोगिता के बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय रिठिया के अंशु ने प्रथम तथा कंपोजिट विद्यालय ललतापुर के शशिकांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय रिठिया की सुहाना प्रथम एवं कंपोजिट विद्यालय ललतापुर की अंशिका द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रभारी प्रधानाध्यापक लाल बहादुर मौर्य ने सभी मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर अनीता यादव, सुभाष यादव, रामदेव पाल एवं अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें