फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गंगा नहर में डूब रहीं सात सहेलियाें में से पांच बचाई गईं, दो सगी बहनें डूबीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। महेवा गांव के समीप गंगा नहर में नहाते समय सोमवार की दोपहर में सात सहेलियां डूबने लगीं। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगोें ने पांच को बचा लिया, जबकि दो सगी बहनें नहर में डूब गईं। छोटी बहन को डूबते हुए देख उसे बचाने के लिए बड़ी बहन नहर में कूद गई और दोनों डूब गईं। खबर लिखे जाने तक पुलिस गोताखोरों की मदद से डूबी बहनों की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

अलीनगर वार्ड नंबर-तीन नई बस्ती निवासी सात सहेलियों ने सोमवार की शाम गंगा नहर में नहाने की योजना बनाई। सभी महेवा गांव के नहर के पास पहुंचीं और नहर में नहाने लगीं। धान का बीज डालने के लिए नहर में पानी छोड़ा गया है और नहर पानी से लबालब भरा हुआ था। उधर, नहाने के दौरान दौरान सातों सहेलियां नहर में डूबने लगीं। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पांच को तो बचा लिया, लेकिन पन्ना बनवासी की दो बेटियां अनीता (20) और संगीता (12) गहरे पानी में चली गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनीता बच गई थी, लेकिन छोटी बहन संगीता को बचाने के लिए वह नहर में चली गई। दोनों नहर में डूब गईं। नहर के किनारे खड़े लोग शोर मचाने लगे। साथ ही इसकी जानकारी अलीनगर पुलिस और दोनों लड़कियों के परिवार वालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों को खोजने में जुटी रही। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राणाप्रताप सिंह सहित स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। अलीनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि नहाने के दौरान दो सगी बहनें डूबी हैं। नहर में ज्यादा पानी होने के कारण दोनों को खोजने में दिक्कत आ रही है। नहर में पानी का बहाव बंद करने के लिए संबंधित विभाग को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें