फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अधिकतम एक और न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान रविवार के 35 डिग्री सेल्सियस से एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि रविवार को 27 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आलम यह है कि शरीर का पसीना सूख नहीं रहा है। पंखा और कूलर बेअसर साबित हो रहे हैं। मौसम विभाग पिछले एक सप्ताह से बारिश की संभावना जता रहा है लेकिन अभी तक जिले में कहीं भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। विभाग ने 20 मई से जिले में बारिश शुरू होने का अलर्ट जारी किया था, लेकिन एक सप्ताह के दौरान अभी तक बारिश नहीं हुई है। बारिश का अनुमान लगाए लोग गर्मी से मायूस हैं। गर्मी बढ़ने के कारण जिले में अधिकतम तापमान रविवार के 35 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27 से 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, रविवार के बाद सोमवार को भी लगभग पूरे दिन धूप खिली रही। बीच में दोपहर के 12 बजे बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। इसके बाद तो गर्मी और उमस और बढ़ गई। लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। महीने के अंत तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें