पीडीडीयू नगर। कोरोना के मरीज जिले में लगातार मिल रहे हैँ। रविवार को भी पांच नए मरीज मिले हैं। जबकि सात लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे हैँ। संक्रमित हुए पांच लोगों में दो महिला एवं तीन पुरूष है। सभी अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनमें से दो व्यापारी, दो गृहणी और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। इनमें नौगढ़ ब्लाक के एक और पीडीडीयू नगर के चार रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट
ट्रेसिंग की जा रही है। वहीं जिले में रविवार को कुल 892 नमूने संग्रहित लिए गए। जिले में अब तक कोविड के कुल 4477 केस हो चुके हैँ और एक्टिव केस की संख्या 166 है और 52 लोगों की कोरोना से इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। जबकि 4259 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।