आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया दोबारा सैंपल
नियामताबाद के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविकांत सिंह ने बताया कि लौंदा झांसी गांव में 5 लोग हेपेटाइटिस बी संक्रमित मिले हैं। सोमवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। यहां लैब टेक्निशियन की मदद से संक्रमितों के साथ अन्य लोगों की भी फिर से जांच करवाने के लिए सैंपल लिया गया। यही नहीं गांव में संक्रमण कैसे फैला इसकी भी पूरी जांच गई। सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय ने बताया कि लौंदा गांव में संक्रमितों की सूची वाराणसी के शास्त्री अस्पताल रामनगर के सीएमएस के माध्यम से मिली है।
आईएमएस बीएचयू में निशुल्क, जांच की है व्यवस्था
आईएमएस बीएचयू के गैस्ट्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवेश प्रकाश यादव ने बताया कि विभाग में हेपेटाइटिस की जांच और उपचार की निशुल्क व्यवस्था है। ओपीडी में आने वाले मरीजों के साथ ही अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से भी मरीजों को इस बारे में जागरूक किया जाता है। आम तौर पर मां से बच्चे में हेपेटाइटिस होने की संभावना अधिक रहती है। अगर कोई गर्भवती महिला हैं और हेपेटाइटिस बी है, तो उसके होने वाले बच्चे में इसके होने की संभावना रहती है।