फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शराब तस्करी के आरोप में चार महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर पुलिस ने गोधना अंडरपास के समीप से मंगलवार की शाम शराब तस्करी के आरोप में चार महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से अंग्रेजी शराब और दो पेटी बीयर बरामद हुई। सभी शराब लेकर बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के सीओ राजीव सिसोदिया ने बताया कि अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि कुछ लोग गोधना अंडरपास के समीप बैग में शराब लेकर खड़े हैं। वे यहां से बिहार जाने की फिराक में है। सूचना पर विनोद ने पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी। वहां चार महिलाओं समेत पांच लोग पकड़ गए। उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में बिहार के पटना जिले के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के राजापुर मैनपुरा निवासी रवि व मीना देवी, बख्तियारपुर बिजहा निवासी सूर्यमुणी देवी, राजापुर बुद्धा कॉलोनी पटना निवासी परमिला देवी और मुरचा रोड चौक पटना निवासी कुसुम देवी शामिल हैं। पकड़े गए लोगों के पास से सात पेटी अंग्रेजी शराब और दो पेटी बीयर बरामद हुई है। बरामद शराब की कीमत 30 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें