फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टिन शेड के नीचे रखे बैग में मिला 31.6 किलो गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जीआरपी ने पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर लावारिश हाल में पड़े बैग से 31.6 किलो गांजा बरामद किया है। इसे ट्रेन से कहीं ले जाने के लिए रखे जाने की बात कही जा रही है। पुलिस देख तस्कर गांजा छोड़कर भाग गए होंगे। बरामद गांजे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार की रात जीआरपी टीम गश्त कर रही थी। इस बीच प्लेटफाॅर्म संख्या पांच और छह के दिल्ली छोर पर पंप हाउस के बगल में लगे टिन शेड में बेंच के नीचे लावारिश हाल में कई बैग मिले। ट्रॉली बैग, झोला आदि के बारे में पूछे जाने पर किसी ने इसे अपना नहीं बताया। जब इनको खोलकर देखा गया तो उसमें गांजा मिला। थाने पर लाकर वजन किया गया तो कुल 31.6 किलो गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि बरामद गांजे की कीमत डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें