नौगढ़ के गहिला गांव में वनविभाग की टीम द्वारा पकड़ा गया मगरमच्छ।
- फोटो : CHANDAULI
नौगढ़। वन विभाग ने रविवार को गहिला गांव से चार फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा। देर शाम मगरमच्छ को नौगढ़ बांध में छोड़ दिया। गांव के तालाब में मगरमच्छ पिछले छह माह से डेरा जमाए हुए था। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
नौगढ़ रेंज के गहिला वन चौकी के निकट पूर्वी गहिला बीट, कंपार्टमेंट नंबर 17 के पुराने तालाब में सुबह गांव के लोगों मछली मारने के लिए जाल डाला। दोपहर बाद तालाब से जाल निकालने के दौरान चार फीट लंबा मगरमच्छ को लिपटा हुआ देखा तो ग्रामीण शोर मचाते हुए जाल छोड़कर भाग खड़े हुए। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी रिजवान अली खान ने मौके पर टीम भेजा। वन दरोगा गुरुदेव सिंह, वनरक्षक सचिन पांडेय, वनरक्षक गौरव पाठक, वनरक्षक नवीन राय सहित अन्य वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर तालाब में जाल डालकर सुरक्षित तरीके से मगरमच्छ को बाहर निकाला।वन कर्मियों ने मगरमच्छ को पिकअप से नौगढ़ बांध ले गए और यहां पानी में छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी रिजवान अली खान ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ लगभग छह वर्ष का है। उसकी लंबाई पांच फीट रही।