फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कोईलरवा हनुमान धाम में लगा पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेला, दूर-दूर से पहुंचे हजारों श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
दूर-दूर से पहुंचे हजारों श्रद्धालु, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजदरी। क्षेत्र के आमचुआं स्थित प्रसिद्ध दक्षिणमुखी कोईलरवा हनुमान मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पांच दिवसीय मेला आयोजित किया गया। यह मेला देव उठवनी एकादशी से प्रारंभ होकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। हर वर्ष की भांति इस बार भी मेले में चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, आज़मगढ़, संत रविदास नगर, गाज़ीपुर, जौनपुर, बलिया सहित बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु हनुमान जी का पूजन-अर्चन किया, कथा-श्रवण में शामिल हुए, हरि-कीर्तन का आनंद लिया और प्रसाद वितरण में सहभागिता की। मंदिर परिसर के आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य और विशेष रूप से आमझुआं झरी (झरना) की खूबसूरत छटा भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करती रही। पंचायत योजना के तहत लगाए गए झूले, खाने-पीने के स्टॉल और स्थानीय उत्पादों की दुकानों ने मेले में रौनक बढ़ा दी।
विज्ञापन

मेले में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पहले से ही पूरी तैयारी में जुट गया था। मेले की शुरुआत से पहले अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में स्वयंसेवकों की टीम को भी तैनात किया गया, जो श्रद्धालुओं को सही दिशा में मार्गदर्शन करते रहे। मेले के प्रवेश और निकास द्वार पर अलग-अलग व्यवस्था की गई ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।व बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
मेले को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। पूरे मंदिर परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई, साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त जवान लगाए गए। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई और मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की लाइनबद्ध आवाजाही सुनिश्चित की गई।प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले की लगातार मॉनिटरिंग कर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोह लिया
मेले में दिन के समय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने वातावरण को और भी आनंदमय बना दिया। विभिन्न जिलों से पहुंचे कलाकारों ने लोकगीत, भजन, नृत्य, नाटक और भक्ति संगीत जैसी शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाते रहे। मंच पर प्रस्तुत अवधी, भोजपुरी और ब्रज लोक-संस्कृति की झलक ने दर्शकों का मन जीत लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य और धार्मिक झांकियों ने भी लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। सांस्कृतिक मंच पर हो रही इन विविध प्रस्तुतियों ने मेले में आए हर आयु वर्ग के व्यक्ति को आनंदित कर दिया।ऐसी मान्यता है कि दक्षिणमुखी कोईलरवा हनुमान जी के दर्शन और पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि और मंगल की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि कार्तिक पूर्णिमा का यह मेला हर वर्ष भव्यता के साथ आयोजित किया जाता है और श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें