फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पांच बसें सीज, 12 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले की सड़कों पर दौड़ रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ एआरटीओ प्रशासन डॉ. सर्वेश गौतम ने सोमवार को जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने पांच बसों को सीज किया और 12 बसों का चालान किया। इस दौरान दो लाख रुपये का जुर्माना किया गया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से डग्गामार यात्री बसों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। एआरटीओं डॉ. सर्वेश गौतम के नेतृत्व में सोमवार को अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना लाइसेंस, फिटनेस के बगैर चल रही पांच बसों को उन्होंने सीज कर दिया। बाद में 12 बसों का चालान किया। एआरटीओ ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए कार्रवाई जा रही है। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें