Chandauli News: अगलगी से किसान को भारी नुकसान हुआ है। अज्ञात कारणों से लगी आग से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग को बुझाने के लिए ग्रामीण मशक्कत करते नजर आए।
चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव में गुरुवार को अचानक आग लग गई। अगलगी की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारी हुआ ग्रामीणों ने किसी प्रकार आप पर काबू पाया लेकिन तब तक पांच बीघा गेहूं को फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
सदर ब्लाक स्थित नरसिंहपुर ग्राम सभा के जसौली में गुरुवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसे करीब पांच बीघा फसल जलकर हुआ राख। मौके पर सूचना पाकर नवीन मंडी चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह एवं फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
कहा कि इसमें तरुण श्रीवास्तव ,आशु श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा सिंह की गेहूं की फसल जल गई है। इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई ताकि आगे कार्रवाई की जा सके।