फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पांच बेड की बर्न यूनिट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। दीपावली पर लापरवाही के चलते अगलगी और झुलसने के मामले सामने आते हैं। झुलसे लोगों के उपचार और भर्ती करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में पांच बेड का बर्न यूनिट तैयार किया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. भुपेंद्र द्विवेदी ने कहा कहा कि पांच बेड की व्यवस्था की गई है। मरीज बढ़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था भी अस्पताल की ओर से की जाएगी। इसके लिए अन्य राजकीय अस्पतालों को भी सतर्क किया गया है। वहीं अधीक्षक ने झुलसे मरीजों को सलाह दी है। उन्होंने पटाखों से झुलसने पर व्यक्ति के शरीर के ऊपरी सतह पर जलन होती है। ऐसे में झुलसे हुए व्यक्ति को सबसे पहले बर्फ के टुकड़ों से सेकाई करना चाहिए। इसके बाद तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। कहा कि जरूरत पड़ने पर बरनाल व अन्य मलहम जले हुए स्थान पर लगाएं। लेकिन कुछ लोग टूथपेस्ट का प्रयोग करते है। जो शरीर की कोशिकाओं के लिए हानिकारक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें