फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 27 फीट गहरे पानी में गिरी कार को मछुआरों ने निकाला

विज्ञापन
टांडाकला गंगा घाट पर गाड़ी निकालते मछुआरे। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी-टांडा घाट पर बने पीपा पुल से दो दिन पहले गंगा नदी में गिरी कार को मछुआरों ने शुक्रवार को कड़ी मशक्कत के बाद निकाल लिया। कार 27 फीट गहरे पानी में चली गई थी। इसके बाद कार को मरम्मत के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


खोनपुर सिवाने (प्रभुपुर) निवासी सचिन यादव दो दिन पहले कार से सीवडी गांव के प्रभाकर राम के साथ उसकी रिश्तेदारी में टांडा कैथी पीपा पुल से जा रहे थे। संतुलन बिगड़ने से कार रेलिंग और तारों को तोड़ती गंगा में गिर गई थी। कैथी के मछुआरों ने कार सवार दोनों युवकों को सुरक्षित निकाल लिया था।
शीशे खुले होने के कारण कार के धीरे-धीरे पानी में समा गई थी। शुक्रवार को टांडाकला के मछुआरे किशन निषाद ने 27 फीट गहरे पानी में जाकर गाड़ी को रस्सी से बांधा। इसके बाद नावों के सहारे कार को खींचकर बाहर निकाला गया। घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि मछुआरों की मदद से कार निकाल ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें