फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पत्नी से फोन पर की बात फिर फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के यूरोपियन कालोनी में मो.शहजाद की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के यूरोपियन कालोनी स्थित रेलवे आवास में बुधवार की रात एक युवक ने साड़ी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। लोगों के अनुसार मरने से कुछ पहले उसने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी। घटना के बाद परिवार वालों ने साड़ी को काटकर शव को नीचे उतारा। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना के बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया निवासिनी नफीसा खातून रेलवे में कार्यरत है। वह अपने बच्चों के साथ यूरोपियन कालोनी स्थित रेल आवास में रहती है। उनके सबसे बड़े बेटे मो. शहजाद (30) की लगभग नौ वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके एक पुत्र कैफ(08) व एक पुत्री निशा(चार माह) की है। शहजाद की पत्नी कुछ दिन पहले बिहार के आरा स्थित अपने मायके चली गई थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच आये दिन विवाद होता रहता था। बुधवार की रात वह फोन पर अपनी पत्नी से वार्ता कर रहा था कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच उसने फांसी लगाने की बात कहकर फोन काट दिया। अनहोनी की आशंका पर उसकी पत्नी ने आनन-फानन में इसकी सूचना अपने देवर कौशर को दी। सूचना के बाद कौशर जब तक कुछ समझ पाता तब तक शहजाद ने साड़ी के फंदे से झूलकर जान दे दी। इस बीच कौशर और उसकी मां जब कमरे में पहुंची तो शहजाद को साड़ी के फंदे पर झूलता हुआ देख सन्न रह गये। बाद में किसी प्रकार साड़ी को काटकर शहजाद को नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बृृहस्पतिवार की सुबह सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें