फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पहले ई रिक्शा से मारा धक्का फिर पेचकस से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के समीप जीटी रोड पर मनबढ़ ई-रिक्शा चालक ने स्कूटी सवार पर पेचकस से हमला कर घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले आई और कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर में ई-रिक्शा चालक आए दिन विवाद का कारण बन रहे हैं। नई बस्ती निवासी संजय कुमार सोनी दोपहर में दूध लेकर स्कूटी से घर जा रहे थे। जैसे ही नगर के रेलवे स्टेशन गेट संख्या के समीप पहुंचे, तभी ई रिक्शा ने स्कूटी में धक्का मार दिया। जिससे वे गिर गए और भी दूध भी सड़क पर फैल गया। इसे लेकर आपत्ति जताने पर मनबढ़ ई रिक्शा चालक ने पेचकस निकालकर स्कूटी सवार के पर वार कर दिया। इस दौरान उसके चेहरे पर चोट आ गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ई रिक्शा चालक को पकड़ कर कोतवाली ले आई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। इंस्पेक्टर संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें