मोहनिया। मद्यनिषेध विभाग की टीम पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पिस्टल और तमंचा भी बरामद किया गया है।
उत्तर प्रदेश से आ रही शराब की खेप की सूचना पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने पथरा गांव में छापा मारा। इस दौरान कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी थी। पूछताछ में सुनील यादव और पंकज यादव के फायरिंग करने की बात सामने आई। पुलिस ने दोनों के घर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर अइलाय गांव के एक खलिहान में पुआल में छिपाकर रखी गई पिस्टल और तमंचा बरामद किया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले में 14 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन बाइक भी जब्त की है।