भोर में लगभग चार बजे राजेंद्र तिवारी और परिवार के सदस्यों की नींद गोली चलने की आवाज सुनकर खुल गई। बाहर निकल कर देखा तो दरवाजे पर हैंडपंप के समीप तीन खोखा और एक कारतूस पड़ा है। यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने खोखा और कारतूस बरामद किया और आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया। घर के सामने हुई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत है। पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष ने अभी तक लिखित तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।