प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर अंकित पर तान दी। इस दौरान दोनों में हाथापाई होने लगी। तभी आरोपी युवक ने पिस्टल निकाल कर पहले हवाई फायर किया। आरोपी युवक इसके बाद भी गालियां चलाता रहा।
पिस्टल से निकली तीसरी गोली अंकित के दाहिने पैर की एड़ी में लग गई। लबे रोड शाम को गोली चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित को उपचार के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय ले आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।