फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान में आग

Thu, 25 Jun 2015 02:06 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के गंगा रोड स्थित एक होलसेल पान की दूकान में मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे विद्युत शार्ट-सर्किट से आग लग गई। शटर से धुआं और आग की लपटों को निकलते देख पड़ोसियों ने दूकान मालिक के घर जाकर इसकी सूचना दी। देखते ही देखते वहां काफी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दूकान में रखा करीब 12 लाख रुपये का सामान व 35 हजार नकदी जलकर नष्ट हो गया।


नंदू चौरसिया की गंगा रोड पर नंदू इंटर प्राइजेज नाम से पान की होलसेल की दूकान है। मंगलवार की देर देर रात विद्युत बोर्ड में शार्ट-सर्किट से आग लग गई, जो देखते ही देखते पूरे दूकान में फैल गई। इसके चलते वहां रखा पान मसाला, बिस्कुल, सिगरेट सहित अन्य सामान जलने लगे।
विज्ञापन


रात करीब डेढ़ बजे दुकान के सामने रहने वाले किसी व्यक्ति ने शटर से आग की लपटों व धुएं को निकलता देखा तो सन्न रह गया। उसने आसपास के लोगों को जगाकर इसकी जानकारी दी।

 सूचना मिलने के बाद दूकान मालिक भी वहां पहुंच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग दूकान के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान व नगदी जलकर नष्ट हो चुका था।

दूकान मालिक के पुत्र बच्चेलाल ने बताया विद्युत बोर्ड में शार्ट-सर्किट के कारण आग लगी, जिससे अगरबत्ती, बिस्कुट, गुटका, तंबाकू, पान मसाला, सिगरेट, कूलर, टीवी, इन्वर्टर, इलेक्ट्रानिक काटा समेत कुल 12 लाख रुपये का सामान और काउंटर में रखा 35 हजार रुपये नकद जल चुका था।
विज्ञापन


 भुक्तभोगी ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें