लोको कालोनी स्थित तालाब में उगी झाड़ियों में गुरुवार की दोपहर
अज्ञात कारणों से आग लग गयी । आग से उठते धुंए के गुबार से एक बारगी लोग
दहशत में आ गए ।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन
रास्ता नहीं मिलने के कारण वहां तक नहीं पहुंच सकी। जबतक उन्हें कुछ सूझता
तब तक झाड़ियों के जल जाने के कारण आग बुझ गयी।
मंडल रेलवे स्टेशन
से महज सौ मीटर की दूर पर अवस्थित लोको कालोनी के तालाब में उगी झाड़ियों
में गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी।
आग की लपटें
धुएं का गुबार बन आसमान छूने लगीं। भीषण आग व धुंआ उठता देख कालोनी में
रह रहे रेलकर्मियो के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे रेलकर्मियो ने इसकी सूचना
आलाधिकारियों को देने के साथ ही फायर ब्रिगेड को भी इत्तिला कर दी ।
सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मय संसाधन मौके पर पहुंची लेकिन रास्ता न
मिलने के कारण घटना स्थल के पास तक नहीं पहुँच सकी।
जब तक कोई विकल्प
तलाशती तब तक अग्नि की लपटों में जलकर झाड़ियां स्वाहा होगई।