नौगढ़। चकरघट्टा थाना के चिकनी गांव में रविवार को चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। आग लगने से हजारों रुपये मूल्य के गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ित परिवार के लोगों ने एसडीएम नौगढ़ डॉ. अतुल गुप्ता को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई।
चिकनी गांव निवासी नीरज पुत्र लालता घरवालों के साथ दोपहर का भोजन करने के बाद अपनी पत्नी फुलझारी को लेकर महुआ बीनने जंगल में चला गया। पत्नी ने खाना बनाने के बाद चूल्हे की राख को बाहर फेंक दिया था। हवा चलने की वजह से राख में दबी चिंगारी उड़कर नीजर की झोपड़ी पर चली गई। इससे घर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने शोर मचाया तो नीरज के घर वाले भागकर पहुंचे। शोर होने पर आसपास के गांव के लोग भी जुट गए। लपटे देख वहां पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टी से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। गांव वालों के आग बुझाने तक घर में रखा नगदी, जेवरात समेत राशन, गद्दा, रजाई , कपड़े, राशन सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। पूर्व ग्राम प्रधान पारसनाथ खरवार ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की।
हल्का लेखपाल को गांव में भेजकर आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी।
लालता प्रसाद, तहसीलदार, नौगढ़