फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ई में आग, बालक मरा

Tue, 11 Apr 2017 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
विज्ञापन
छोटू राम की जली मड़ई।
विज्ञापन
बलुआ थाना के कैथी फुलवरिया गांव में रिहायशी  मड़ई में आग लगने से झुलस कर तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई, वहीं बचाने के चक्कर में वृद्धा (60) झुलस गई।
विज्ञापन

जिले के अलग अलग इलाकों में आग लगने से नगदी सहित गृहस्थी का सामान जल गया वहीं शार्ट सर्किट से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।चहनियां संवाददाता के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी फुलवरिया गांव मे छोटू राम व बटोर राम दोनों भाइयों ने मड़ाई बना रखी है। दोनों सोमवार को खेतों में गेहूं की कटाई के लिए गए थे। घर में बच्चे अकेले थे। बच्चे मड़ाई में आग जला रहे थे। इसी बीच चिंगारी से मड़ई में आग लग गई। हवा की वजह से देखते ही देखते दो झोपड़ियां धू धू कर जलने लगी। यह देख आस पास के लोगों ने शोर मचाया। लोगों ने प्रयास कर अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला लेकिन खाट पर सो रहा छोटू का पुत्र श्रवण कुमार (3) झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चों को बचाने में रामरती देवी (60) झुलस गई जबकि मड़ई में बंधी गाय भी झुलस गई। आग से छोटूराम का 30 हजार रुपये नकदी भी जल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बा छोटू, मां रेनू देवी, भाई सोनू, बहन मोनी, रानी और रीना का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। जिला पंचायत सदस्य सतीश कुमार व ग्राम प्रधान मनोज कुशवाहा ने पांच पांच हजार रुपये की सहायता दी है। बबुरी संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के भावपूर गांव में बिजली की तारों से निकली चिंगारी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। सोमवार की सुबह 9 बजे घनश्याम सिंह के खेत के ऊपर से गुजरे हुए विद्युत के तारों से चिंगारी निकली, इसमें दस बिस्वा गेहूं की खड़ी फसल नष्ट हो गई। खेतों में काम रहे मजदूरों ने बालू और मिट्टी फेंक कर आग बुझाई। धानापुर संवाददाता के अनुसार बिजली के तार से निकली चिंगारी से नेगुरा निवासी राम सिंह गहरवार की सात बिस्वा फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

नई बाजार संवाददाता क अनुसार सकलडीहा थाना क्षेत्र के ओरवा गांव के कांधी मौजा में हरिहर राय की मड़ई मे आग लगने से उसकी चपेट मे आकर दो बकरी की मौत हो गई, जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गए। इस अगलगी में गृहस्थी का पूरा सामान भी जल कर नष्ट हो गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें