फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान में लगी आग

Thu, 26 Mar 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पिपरी ग्रामसभा के डिलिया मौजा स्थित एक परचून की दूकान में मंगलवार की देर रात किन्हीं कारणों से आग लग गई। जिससे दूकान में रखा लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दे दी है।
पिपरी ग्रामसभा के डिलिया मौजा गांव में पप्पू की परचून की दूकान है। नित्य की भाति मंगलवार की रात दूकान बंदकर पप्पू घर चला गया। देर रात दूकान में किन्हीं कारणों से आग लग गई।

इसकी जानकारी दूकानदार को बुधवार की सुबह उस समय हुई, जब ग्रामीणों ने दूकान से धुआं उठता देख शोर मचाना आरंभ किया। दूकानदार ने जब दूकान खोला तो सारा सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित वीडियोग्राफी का भी कार्य करता था। इसी कारण दूकान में कम्प्यूटर, कैमरा सहित अन्य सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन


 पीड़ित के अनुसार आग से लगभग डेढ़ लाख के सामानों की क्षति हुई है। घटना की जानकारी होते ही जिला पंचायत सदस्य बंधुराम सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जिला प्रशासन से पीड़ित दूकानदार को आर्थिक सहायता देने की मांग की।

वहीं कमालपुर के धानापुर थाना क्षेत्र के कवहीं पहाड़पुर गांव में बुधवार की शाम करीब आठ बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से गोरखनाथ बिंद की रिहायशी मड़ई जलकर नष्ट हो गई। वहीं मड़ई में बंधी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का अथक प्रयास किया लेकिन तबतक सब कुछ नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें