क्षेत्र के साहूपुरी उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में शुक्रवार की शाम शार्ट
सर्किट से आग लग गई। इससे रूम में लगे लाखों रुपये के उपकरण जलकर नष्ट हो
गए।
मौके पर पहुंचे अगिभनशमन दल ने सीआरपीएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
साहूपुरी
पावर हाउस के कंट्रोल रूम में शुक्रवार की शाम अचानक धुआं उठने लगा। पूरा
कमरा धुएं से भर जाने के कारण जब लोगों ने धुआं बाहर निकलते देखा तो
तत्काल इसकी सूचना अगिभन शमन दल को देते हुए आग बुझाने में जुट गए।
आग की
सूचना पास स्थित सीआरपीएफ कैंप में पहुंचते ही जवानों ने इसकी सूचना
अगिभनशमन दल को भी दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अगिभनशमन दल के
कर्मचारियों ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर करीब एक घंटे बाद आग पर
काबू पाया।
आग पर नियंत्रण होने के बाद जब विभागीय कर्मचारी और अधिकारी
कमरे में पहुंचे तो पाया कि वहां लगाया गया लाखों का उपकरण पूरी तरह जलकर
नष्ट हो गया था।
समय से आग पर काबू पा लिया गया नहीं तो हादसा ब़ा हो सकता
था। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शार्ट सर्किट के
कारणों की जांच की जांच की जा रही है। वहीं सीआरपीएफ के जवानों
ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आग बुझाने में मदद की।
इस संबंध
में फायर ब्रिगेड के एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंचकर आग को
नियंत्रित कर लिया गया था। करीब एक घंटे बाद आग बुझा दी गई।
उधर, चंदौली
के धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसा गांव में शुक्रवार की दोपहर विद्युत
शार्ट सर्किट के चलते राकेश राय का खलिहान में रखा सौ बोझ गेहूं जलकर राख
हो गया। जबतक गांव वाले आग पर काबू पाते, गेहूं के साथ पशुओं के लिए रखा
भूसा भी आग की भेंट चढ़ गया।
भुक्तभोगी ने विद्युत विभाग से मुआवजे की मांग
की है।