फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर को सैनिटाइज करने में जुटा अग्निशमन विभाग

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में सैनिटाइज्ड कराते सीओ सुभाष सिंह। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोविड 19 से बचाव े लिए जिले के विभिन्न इलाकों को सैनिटाइज करने का सिलसिला जारी है। नगर और आस पास के इलाकों में पालिका प्रशासन ने अग्निशमन विभाग ने हाथ मिलाया है। बुधवार को तग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह की देख रेख में नगर के विभिन्न इलाकों को सैनिटाइज किया गया। सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कार्य के लएि दमकल वाहन का उपयोग किया जा रहा है। हैंड स्प्रे मशीन से भी छोटे स्थानों को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन

अग्नि शमन विभाग की ओर से नगर के चकिया तिराहे, सकलडीहा मोड, इंडियन आयल टर्मिनल मुख्य गेट तिराहा, अलीनगर थाना, नियामताबाद ब्लाक, सपा कार्यालय, वीआइपी गेट, सब्जी मंडी, आइपी माल सहित मैनाताली रोड तक दवा का छिड़काव किया गया। यहां सार्वजनिक स्थलों, दुकानों, प्रतिष्ठानों व घरों पर दवा का छिड़काव कियागया। सुभाष सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए ईओ कृष्णचंद्र दवा उपलब्ध करा रहे हैं और उसे अग्नि शमन की गाड़ी छिड़काव किया जा रहा है। दवा छिड़काव के दौरान दिनेश कुमार पांडेय, महेश सिंह, रामजीत सिंह, सुरेंद्रनाथ यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें