शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव का कसवड़ में 61 वां जन्म दिवस
मनाया गया। इस अवसर पर दर्शनमुनी नागा बाबा और ज्ञानेन्द्र यादव के साथ
मिलकर 61 पेड़ का वृक्षारोपड़ किया। वही दीर्घायु के लिये अनुष्ठान भी किया
गया।
क्षेत्र के डेहरियाडिह कसवड़ स्थित मंा दुर्गा महाविद्यालय ़
में लोक निर्माण म़ंत्री शिवपाल यादव के जन्मोत्सव की तैयारी जोरों पर शुरू
है। शुक्रवार को सपा नेता धरमवीर सिंह के आवाहन पर दर्शन मुनी नागा बाबा व
ज्ञानेन्द्र यादव ज्ञानू के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान के साथ लोक
निर्माण मंत्री का 61 वे जन्म दिवस पर केक काटा।
इसके पूर्व कॉलेज की
छात्राओं के साथ बाबा और सपाईयों ने 61 पेड़ कॉलेज परिसर में लगाये। इस
बाबत दर्शन मुनी और ज्ञानेन्द्र यादव ज्ञानू ने कहा कि जीवन के अन्तिम क्षण
तक मंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना करता रहूंगा। इस अवसर पर विजय
यादव, चन्द्रशेखर यादव, प्रदेश सचिव अशोक यादव, चन्द्रशेखर सिंह, सुरेन्द्र
यादव, सिंटू यादव, ,डा. देवेन्द्र सिंह यादव ने मंत्री के दिर्घायु होने
की कामना किया।