फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पावर हाउस के पास केबल में लगी आग, दो घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से सटे पावर हाउस के पास के लगे केबल में रविवार की रात नौ बजे आग लग गई। लगभग 10 मिनट तक केबल धू-धू कर जलता रहा। तेज आवाज के कारण लोग सड़क पर रुक गए। केबल जलने से पीडीडीयू जंक्शन व आसपास के इलाके में बिजली गुल हो गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।
विज्ञापन


पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन रोड कॉलोनी, डीआरएम कार्यालय समेत आसपास के इलाके में पावर हाउस से आए केबल के सहारे बिजली आपूर्ति होती है। रविवार की रात लगभग नौ बजे केबल तेज धमाके के साथ जलने लगा। लगभग 10 मिनट तक केबल धू-धू कर जलता रहा। डीआरएम कार्यालय जाने वाले लोग सड़क पर रुक गए। इस बीच केबल जलने से कारण पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। गर्मी में बिजली आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। बिजली गुल होने की सूचना पर पहुंचे रेलवे के लाइनमैन आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें