डीआरएम ऑफिस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। कर्मियों ने पहले तो अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझा सके। कर्मचारियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
आग से सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यालय के कंप्यूटर, एसी, फर्नीचर, महत्वपूर्ण फाइल आदि जल गए। आग की सूचना पर डीआरएम उदय सिंह मीना, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज सहित अन्य मंडलीय अधिकारी भी पहुंच गए।